19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

लाल सिंह चड्ढा के लिए करीना को देना पड़ा था ऑडिशन

बेबो गर्ल करीना कपूर अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज अभिनेता आमिर खान नजर आएंगे। फिल्म 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर आएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि आमिर और करीना की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं। करीना ने हाल में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें इस फिल्म के लिए ऑडिशन देना पड़ा था।जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिल्म का हिस्सा बनने के लिए इसलिए राजी हुईं, क्योंकि इसमें आमिर थे, तो उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, आमिर ऐसे काम नहीं करते। वह कभी नहीं कहते कि यह फिल्म करो, क्योंकि मैं भी इसमें हूं। वह हमेशा कहते हैं कि सबसे पहले कहानी सुनो। उन्होंने मुझसे फिल्म का एक नैरेशन भी सुनने को कहा।करीना का कहना है कि उन्होंने चार घंटे का नैरेशन सुनने के बाद फिल्म के लिए अपनी हामी भरी। उन्होंने आगे कहा, मुझे इस फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट भी देना पड़ा, ताकि मैं दर्शा सकूं कि मैं ओल्डर पार्ट के लिए परफेक्ट हूं। उन्होंने यह भी बताया था कि उन्हें अपने दो दशक के लंबे करियर में किसी भूमिका के लिए पहली बार ऑडिशन देना पड़ा। करीना का मानना कि आमिर के काम करने का तरीका बिल्कुल अलग है। करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी में लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग की है। इसको लेकर उन्होंने कहा, मुझे इसमें कोई बड़ी बात नहीं लगती है। अगर आपको अच्छा लगता है, तो आप काम कीजिए। औरत की यही ताकत है। ऐसा कुछ भी नहीं है, जो हम नहीं कर सकते हैं। कोविड चल रहा था। हमलोग डेढ़ साल तक घर पर ही थे, पता नहीं था कि फिल्म बनेगी या नहीं या अटकी रहेगी, लेकिन आमिर बहुत ही सपोर्टिव थे। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है, जिसमें आमिर वाला किरदार टॉम हैंक्स ने निभाया था। आमिर और करीना इससे पहले सुपरहिट फिल्म थ्री इडियट्स में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इसमें शाहरुख खान के दिखने की भी खबरें आई थीं। साउथ अभिनेता नागा चैतन्य की यह बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। इसमें मोना सिंह ने आमिर की मां की भूमिका निभाई है। इसका निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। लाल सिंह चड्ढा का अक्षय की फिल्म रक्षा बंधन से क्लैश होगा। रक्षा बंधन भी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल रॉय ने किया है। दोनों ही फिल्मों का इंतजार काफी समय से हो रहा है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading