20.7 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अली फजल की दिवंगत मां के लिए ऋचा चड्ढा ने लिखा इमोशनल नोट

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अली फजल की दिवंगत मां के लिए इमोशनल संदेश लिखा।

अली की देखभाल करने का वादा करते हुए, ऋचा ने लिखा, “आपकी आत्मा को शांति मिले। आंटी आप हमें कल छोड़कर चली गईं मगर आप हमेशा आस-पास रहेंगी। मैं हमेशा आपको समय से आगे रहने वाली लेडी के तौर पर याद रखूंगी। एक फेमिनिस्ट और कपकेक पंसद करने वालीं। मैं वादा करती हूं कि आपके बेटे का ख्याल रखूंगी। मैं आशा करती हूं कि आपको शांति मिले, मैं अभी से आपको याद कर रही हूं। मैं शुक्रगुजार हूं कि आपको जानने का मौका मिला। अली, हौंसला रखो, उन्हें तुम्हें दुखी देखकर अच्छा नहीं लगता। 2020 आशा करती हूं कि किसी की याद में लिखा हुआ ये आखिरी मैसेज हो”

एक्टर के प्रवक्ता ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि अली फजल की मां ने 17  जून को लखनऊ में दम तोड़ दिया। अली फजल की मां एक लंबे समय से बीमार थीं फिर अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

बता दें कि अली फजल और ऋचा चड्ढा इस साल शादी करने वाले थे. हालांकि कोरोना वायरस के चलते ये शादी पोस्टपोन हो गई.

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading