36.1 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कोविड-19 : दिल्ली में 27 जून से आकस्मिक सीरमीय सर्वेक्षण होगा

Union Home Minister Amit Shah.

नई दिल्ली, 22 जून | कोरोना वायरस का फैलाव में बेतहाशा तेजी को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में 27 जून से रोजाना 20,000 नमूनों की आकस्मिक सीरमीय सर्वेक्षण कराया जाएगा। यह फैसला रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ हुई बैठक में लिया गया।

बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3,000 नए मामले सामने आने और फिर 63 लोगों की मौत हो जाने के बाद यह बैठक इस हफ्ते तीसरी बार बुलाई गई।

गृह मंत्रालय से जारी एक बयान में कहा गया कि दिल्ली के लिए एक व्यापक नीति अपनाते हुए 27 जून से 10 जुलाई तक रोजाना 20 हजार लोगों की आकस्मिक सीरमीय जांच शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में पॉल कमिटी की सिफरिशों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बीते 14 जून को गठित डॉ. विनोद पॉल कमिटी ने सिफारिश की है कि कंटेनमेंट जोनों की रि-मैपिंग, संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और क्वारंटीन किए जाने जैसे नियमों का पाल सख्ती से कराया जाए।

अन्य ख़बरें

‘भविष्य’ पोर्टल से पेंशनभोगियों की जिंदगी हुई आसान, पेंशन प्रक्रिया हुई तेज और पारदर्शी: सरकार

Newsdesk

हैदराबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई: हीरा ग्रुप की 159 करोड़ की संपत्तियों की नीलामी पूरी

Newsdesk

भारत में ‘फॉर्मूला 1’ की वापसी और मोटरस्पोर्ट्स पॉलिसी के लिए बनेगी टास्क फोर्स: खेल मंत्री मांडविया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading