39.7 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की अहम बैठक, केंद्र और राज्यों के बीच कई मुद्दों पर मंथन

नई दिल्ली 07 Aug. (Rns) : नीति आयोग की सातवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक दिल्ली में शुरू हो गई है। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हो ही है। इस बैठक का तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बायकॉट किया है जबकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वास्थ्य कारणों से बैठक में भाग नहीं ले रहे हैं। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा के क्रियान्वयन के साथ ही देश को तिलहन-दलहन के मामले में आत्मनिर्भर बनाने व शहरी प्रशासन के मामले पर विचार-विमर्श होना तय है। आज की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

राज्यों के सीएम की बात करें तो असम, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, राजस्थान, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत बाकी राज्यों के सीएम भी मौजूद रहे। दरअसल गवर्निंग काउंसिल एक ऐसा मंच है जहां केंद्र और राज्य स्तर पर देश में सर्वोच्च राजनीतिक नेतृत्व प्रमुख विकास संबंधी मुद्दों पर विचार-विमर्श करता है। और राष्ट्रीय विकास के लिए उपयुक्त समाधानों पर सहमत होते हैं।”

अन्य ख़बरें

ई20 ईंधन के इस्तेमाल से गाड़ियों के इंश्योरेंस क्लेम खारिज होने का दावा फर्जी :केंद्र

Newsdesk

वोटर कार्ड और अन्य दस्तावेजों में आधार के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, केंद्र और राज्यों को नोटिस

Newsdesk

खबर पांच

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading