31.8 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मैहर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पुल से नीचे गिरी, 9 लोग घायल

जबलपुर। रीवा-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिहोरा थाना क्षेत्र के बरगी गांव के समीप सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मैहर दर्शन कर तेंदूखेड़ा लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार सभी 9 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। दुर्घटना होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सिहोरा अस्पताल भिजवाया।
पुलिस के मुताबिक, वाहन चालक का नियंत्रण खोने के कारण कार सड़क से उतरकर पुल के नीचे जा गिरी। हादसे में तेंदूखेड़ा निवासी श्रद्धा ठाकुर, द्रोपती धुर्वे, भूमि गोंड, रोशनी गोंड, अंजलि गोंड, सूर्यांश ठाकुर, सुषमा ठाकुर, पूजा ठाकुर और घनश्याम ठाकुर घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

गढ़ा पुलिस की कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से 4 आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

घमापुर में युवक पर पिस्टल से फायर करने की कोशिश, फायर मिस होने पर सिर पर बट से हमला

Newsdesk

इंदौर की बाइक चोरी का जबलपुर में खुलासा, गढ़ा पुलिस ने 4 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading