19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर साझा की बेबी बंप वाली नई तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में अपना बेबी बंप दिखाया। हाल ही में स्ट्रीमिंग फिल्म डार्लिग्स को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने से खुश आलिया भट्ट अपनी टीम के साथ अपनी अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र से अपना नया गाना देव देवा लॉन्च किया। सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ शेयर की हुई तस्वीरों में डियर जिंदगी की अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, प्रेस और मेरे नन्हे प्यारे देवदेवा के साथ देव देवा देखने के लिए पूरी तरह तैयार!अभिनेत्री द्वारा साझा की गई तस्वीरों की श्रृंखला में आलिया के चेहरे और उनके बेबी बंप पर एक चमकदार चमक देखी जा सकती है।वर्कफ्रंट की बात करें तो डार्लिग्स जो कि आलिया की पहली प्रोडक्ट है, को नेटफ्लिक्स पर 5 अगस्त को रिलीज होने के बाद से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।इसके अलावा वह बहुचर्चित फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी और साथ में पति रणबीर कपूर भी इसमें दिखेंगे। आठ साल से पौराणिक-काल्पनिक नाटक पर काम चल रहा है। इसी फिल्म के सेट पर आलिया और रणबीर को प्यार हो गया था। आखिरकार दोनों ने इस साल की शुरुआत में 14 अप्रैल को शादी कर ली।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading