September 16, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

3 महीने में ही दोगुना से ज्यादा हुआ पैसा, इस केमिकल शेयर ने दिया 140प्रतिशत रिटर्न

नई दिल्ली ,12 अगस्त।  केमिकल इंडस्ट्री से जुड़ी एक कंपनी के शेयरों ने पिछले 3 महीने में छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। यह कंपनी श्री रायलसीमा हाई स्ट्रेंग्थ हाइपो लिमिटेड है। कंपनी के शेयरों ने पिछले 3 महीने में निवेशकों के पैसे को दोगुना से ज्यादा बढ़ा दिया है। श्री रायलसीमा हाई स्ट्रेंग्थ हाइपो के शेयरों ने इस पीरियड में लोगों को 140 पर्सेंट से अधिक रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 12 अगस्त 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 835 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
370 रुपये से 835 रुपये पर पहुंचे कंपनी के शेयर
श्री रायलसीमा हाई स्ट्रेंग्थ हाइपो लिमिटेड के शेयर 12 मई 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 370.70 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 12 अगस्त 2022 को बीएसई में 835 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में लोगों को 140 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 3 महीने पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 2.25 लाख रुपये होता।

अन्य ख़बरें

पीएम विश्वकर्मा योजना ने 30 लाख लाभार्थियों के पंजीकरण का लक्ष्य किया हासिल

Newsdesk

यूपीआई पर एमडीआर टैक्स नहीं है, बल्कि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने में मदद करेगा: टीवी मोहनदास पई

Newsdesk

एमडीआर से भारत के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम की सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा : आरबीआई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading