September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई



रील में प्रदर्शित बटनदार चाकू और पटाखे चलाने वाली नकली पिस्टल जब्त
जबलपुर। सोशल मीडिया पर चलती कार की खिड़की से हथियार निकालकर प्रदर्शन करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 वर्षीय युवक को पकड़ा है। पुलिस ने रील में इस्तेमाल किया गया बटनदार धारदार चाकू और पटाखे चलाने वाली नकली पिस्टल जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर नजर रखने के लिए गठित सोशल मीडिया सेल द्वारा जबलपुर से संबंधित वायरल गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान चलती कार में युवक द्वारा शस्त्र प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
थाना प्रभारी अधारताल विपिन ताम्रकार ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रही कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक से संपर्क कर युवक की पहचान कराई गई। कार मालिक ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान अपने बेटे के दोस्त अमन सचदेवा, निवासी आलोक नगर के रूप में की।
पुलिस टीम ने अधारताल मेन रोड पर दबिश देकर अमन सचदेवा को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में उसने अपने दोस्त की कार चलाते समय पटाखे चलाने वाली नकली पिस्टल का प्रदर्शन कर वीडियो बनाने की बात स्वीकार की। उसने यह भी बताया कि बटनदार धारदार चाकू उसने एक राहगीर से 1200 रुपये में खरीदा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रील में प्रदर्शित चाकू और नकली पिस्टल जब्त कर उसके विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।
कार्रवाई में उप निरीक्षक केसरी नंदन राय, प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा, सुधीर ठाकुर तथा आरक्षक महेश कहार और अजय दीक्षित की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading