28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा का भव्य तीजोत्सव


हरितालिका तीज पर पूरी रात गूंजे भजन, धार्मिक प्रस्तुतियों से सजी सनातन संस्कृति की छटा
जबलपुर। भगवान शिव और माता पार्वती के पावन मिलन तथा अखंड सौभाग्य की कामना से जुड़े हरितालिका तीज पर्व पर मप्र प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में 14 सितंबर की रात भव्य तीजोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में पूरी रात भक्ति, जागरण, धार्मिक प्रस्तुतियों और सनातन संस्कृति की अनुपम छटा देखने को मिली। बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालु इसमें शामिल हुए।
नगर के प्रख्यात कलाकार विष्णु सोनी एवं नर्मदा जागरण पार्टी के कलाकारों ने भजन, धार्मिक गीत और आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति गीतों पर भाव-विभोर होकर झूमते रहे। तीजव्रती महिलाओं के लिए कार्यक्रम स्थल पर अलग बैठक व्यवस्था की गई थी। महापौर जगत बहादुर सिंह ने देवी गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
अधिवक्ताओं एवं विभूतियों का सम्मान
तीजोत्सव के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों के साथ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन एवं जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, पूर्व महापौर प्रभात साहू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकूज विज, धीरज पटेरिया, शरद अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारत सिंह यादव, पार्षद प्रतिभा विद्देश्य भापकर, मोनिका पुष्पेंद्र सिंह एवं पूर्व पार्षद सुशील शुक्ला सहित अतिथियों ने सम्मानित जनों का अभिनंदन किया।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन से विश्वास पलिया, एड. सत्येंद्र ज्योतिषी, एड. असीम त्रिवेदी, रुपेश पटेल ‘लड्डू’, अनुराधा चौबे तिवारी, सुशीला पालीवाल, अजय शुक्ला, अर्णव तिवारी, वरुण दुबे, आशीष तिवारी, अतुल द्विवेदी, शांति तिवारी, विभा पाठक एवं आरती शर्मा सम्मानित हुए। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा सहित सचिन गुप्ता, रवि दत्त, शैलेन्द्र यादव एवं प्रशांत नायक का भी सम्मान किया गया।
रात्रि जागरण के बाद प्रातःकाल व्रतधारी महिलाओं एवं श्रद्धालुओं के लिए कढ़ी-चावल सहित विभिन्न व्यंजनों का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन की सफलता में एड. आशीष त्रिवेदी, अखिलेश दीक्षित, ब्रजेश बबले, एड. ब्रजेश दुबे, एड. असीम त्रिवेदी, एड. अपूर्व त्रिवेदी, प्रवीण तिवारी ‘पल्ली’, रत्नेश मिश्रा, गुड्डा त्रिपाठी, हर्षुल त्रिवेदी, एड. एस.एस. ठाकुर, एड. प्रशांत अवस्थी, एड. पंकज तिवारी, एड. रीतेश शर्मा, एड. सिद्धार्थ शुक्ला, शैलेश पाठक, गोविंद दुबे सहित महिला महासभा की वर्षा त्रिवेदी, अनुभा पाठक, गीता पाण्डेय एवं अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading