21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र में वानरास्त्रे की किरदार निभाएंगे शाहरुख खान, फर्स्ट लुक हुआ लीक

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म में रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालांकि अब फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान भी रणबीर कपूर की फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। हाल ही में ब्रह्मास्त्र से शाहरुख खान का पहला लुक लीक हो गया है, जिसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।फिल्म ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान वानरास्त्र की भूमिका निभाने वाले है। फिल्म से शाहरुख खान का धमाकेदार लुक लीक हो गया है। वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खून से वानर के लुक में नजर आ रहे हैं, एक्टर का लुक भगवान हनुमान से प्रेरित लग रहा है। वीडियो में शाहरुख खान आग के बीच में खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि ब्रह्मास्त्र का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था, उसमें भी शाहरुख खान की कुछ झलकियां फैन्स ने नोटिस की थीं। हालांकि अब जब फिल्म से किंग खान का लुक लीक हो गया है तो फैन्स का एक्साइटमेंट दोगुना हो गया है।बता दें कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और नागार्जुन स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर फैन्स को बहुत पसंद आया था। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इससे जुड़े अपडेट भी लगातार फैन्स को मिल रहे हैं।रिपोर्ट के अनुसारब्रह्मास्त्र के अगले पार्ट ब्रह्मास्त्र 2 में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। इस फिल्म में दीपिका माता पार्वती का किरदार निभाएंगी। सूत्रों के मुताबिक ब्रह्मास्त्र 2, महादेव और पावर्ती के जीवन पर आधारित होगी।सूत्रों ने खुलासा करते हुए बताया था, मेकर्स ने दीपिका पादुकोण को पावर्ती के किरदार के लिए साइन करलिया है। यहां तक कि ब्रह्मास्त्र के आखिर मे दीपिका का एक कैमियो भी होगा, जो इस फिल्म के दूसरे पार्ट की भी नींव होगी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading