19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

टाइगर से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच दिशा पाटनी ने शेयर किया सीक्रेट पोस्ट

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की प्रेम कहानी बॉलीवुड गलियारों में गॉसिप बनी हुई है। हाल में खबर आई थी कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, अपने रिलेशनशिप को लेकर दोनों ही सितारों ने चुप्पी साध रखी है। अब दिशा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिससे उनके फैंस दुविधा में पड़ गए हैं। उनके पोस्ट को लेकर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। दिशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक सीक्रेट पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने गायक ब्रेंट मॉर्गन के गाने के बोल को शेयर करते हुए अपनी भावनाएं जाहिर की थीं। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा था, अगर किसी ने आपको कभी नहीं बताया, तो सब ठीक हो जाएगा। जब आप हर उस चीज पर विश्वास खो देते हैं, जिसे आप जानते थे, तो हार मत मानिए, खासकर जब जीवन बोझिल हो जाए।दिशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तितली वाला स्टिकर भी लगाया था। उनके इस पोस्ट के बाद लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कइयों का मानना है कि दिशा ब्रेकअप से टूट गई हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने पालतू बिल्ली के साथ अपनी एक गंभीर मुद्रा वाली तस्वीर शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, जैस्मीन खुश नहीं लग रही। बता दें कि जैस्मीन उनकी बिल्ली का नाम है। रिपोर्ट की मानें तो दिशा और टाइगर के बीच सबकुछ ठीक चल रहा है। एक सूत्र ने कहा, टाइगर और दिशा के ब्रेकअप की खबरें बेबुनियाद हैं। दिशा आज भी टाइगर के घर जाती हैं और ज्यादा से ज्यादा वक्त एक्टर और उनकी फैमिली के साथ बिताती हैं। काम से ब्रेक लेकर भी दिशा को टाइगर के घर जाते और समय बिताते हुए देखा जाता है। ये ब्रेकअप स्टोरीज दोनों की ओर से बिल्कुल नहीं है। टाइगर और दिशा को एक साथ फिल्म बागी 2 और बागी 3 में देखा गया है। दिशा हाल में फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आई हैं। वह एकता कपूर की फिल्म के टीना में भी मुख्य किरदार निभा रही हैं। बागी 4 टाइगर की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फ्रेंचाइजी की पिछली तीनों फिल्में हिट रही हैं। उनका नाम वॉर 2 के साथ भी जुड़ा है। वह फिल्म बड़े मियां छोटे मियां 2 में नजर आएंगे। ऐसी भी चर्चा है कि टाइगर की जिंदगी में अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा शर्मा की एंट्री हो गई है। बताया जा रहा है कि आकांक्षा के साथ अपनी नजदीकियां के चलते टाइगर ने दिशा से ब्रेकअप कर लिया।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading