June 14, 2026
सी टाइम्स
खेल

चोट से वापसी करते हुए टीम का समर्थन महत्वपूर्ण : राहुल

हरारे ,18 अगस्त । जि़म्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने टीम में अपनी वापसी को लेकर बुधवार को कहा कि चोट से वापसी करते हुए टीम स्टाफ का समर्थन बेहद महत्वपूर्ण होता है।
राहुल हर्निया और कोविड-19 के कारण करीब तीन महीने तक क्रिकेट से दूर थे। इस दौरान टीम में राहुल की जगह लेने के लिये कई युवा खिलाडिय़ों ने अच्छे प्रदर्शन के साथ अपनी दावेदारी पेश की, लेकिन राहुल ने कहा कि टीम में वातावरण अच्छा होने के कारण खिलाड़ी अपनी जगह को लेकर असुरक्षित महसूस नहीं करते।
राहुल ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, यह एक खिलाड़ी के लिये बेहद महत्वपूर्ण होता है। जब चयनकर्ता और कप्तान-कोच आपका समर्थन करते हैं तो इससे आपको काफी आत्म-विश्वास मिलता है। आपकी मानसिकता साफ रहती है। आप उन चीजों पर ध्यान दे सकते हैं जो महत्वपूर्ण हैं, चाहे वह आपका खेल हो या कौशल।
राहुल ने अपना आखिरी मैच मई 2022 में खेला था जब वह आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर में लखनऊ सुपरजायंट्स का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। राहुल को उम्मीद है कि वह एशिया कप और टी20 विश्व कप से पहले हरारे में हुई कुछ घटनाओं को दोहरा सकेंगे।
राहुल ने हरारे के मैदान से जुड़ी यादों के बारे में कहा, मेरा वनडे और टी20 डेब्यू हरारे में हुआ था, मैंने अपने पहले मैच में शतक जड़ा था, इसलिए यहां मेरी अच्छी यादें हैं। इतने वर्षों के बाद यहां वापस आना और अपने देश का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त करना, जाहिर है जब आप पीछे मुड़कर देखते हैं, तो यह बहुत ही सुखद होता है। एक व्यक्ति के रूप में आप देख सकते हैं कि आपने कितना विकास किया है और एक खिलाड़ी के रूप में आप कितनी दूर आ गए हैं। यह मुझे बहुत खुशी देता है। उम्मीद है, उन अच्छी यादों में इज़ाफ़ा करते हुए अगले सप्ताह कुछ अच्छी क्रिकेट खेल सकते हैं।

अन्य ख़बरें

‘वे काफी प्रभावशाली रहे,’ डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने मिलकर निकाले 6 विकेट, कप्तान गिल ने सराहा

Newsdesk

अवैध रूप से पार्क किए गए वाहन दुर्घटना के दायित्व से मुक्त नहीं होते: कलकत्ता हाई कोर्ट

Newsdesk

महिला टी20 विश्व कप: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले में बने कई रिकॉर्ड, सारा टेलर से आगे निकलीं डैन व्याट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading