40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

गूगल गर्ल ने बिकिनी में दिखाया कर्वी फिगर, बोल्डनेस में दे रहीं उर्फी को सीधी टक्कर

सोशल मीडिया पर गूगल गर्ल के नाम से मशहूर बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट नितिभा कौल अपने बोल्ड लुक के लिए चर्चाओं में रहती हैं। उनकी बोल्डनेस सोशल मीडिया पर इस कदर हावी रहती है कि लोग उनको उर्फी जावेद का कॉम्पेटिटर मानते हैं। वहीं, उनकी लेटेस्ट बिकिनी ड्रेस ने इन दिनों सोशल मीडिया का पारा हाई कर रखा है। फ्लॉवर प्रिंट टू पीस में नितिभा कौल काफी बोल्ड और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। नितिभा अपने हॉट फोटोशूट के लिए जानी जाती हैं। सुबह की धूप में नितिभा का बदन गोल्डन की तरह चमक रहा है, जिसे देखकर फैंस बेकाबू हो रहे हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में नितिभा कौल बिकिनी में बेहद सिजलिंग लुक में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस इस दौरान अपनी टोन्ड लॉन्ग लेग्स और कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। नितिभा कौल ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा फील्स लाइस समर, साथ ही उनके ऊपर बड़ा हैट उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। हर तस्वीर में नितिभा एक नए ही शानदार डेस्टिनेशन पर दिखाई देती हैं। बिग बॉस के बाद नितिभा ने एक्टिंग में भले ही हाथ ना आजमाया हो, लेकिन वो फैशन के मामले में उर्फी जावेद को सीधी टक्कर देती हैं। नितिभा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अगर उनके इंस्टा अकाउंट पर नजर डाले तो वे खाने और वेकेशन मनाने की बेहद शौकीन हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। साथ ही उनकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। गूगल कंपनी में नौकरी कर चुकी नितिभा को फैंस गूगल गर्ल के नाम से जानते हैं। बिग बॉस में भी नितिभा की एंट्री हुई थी, लेकिन इस शो में वो खासा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। एक्ट्रेस के बोल्ड लुक को देखकर फैंस अपनी तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फैंस उन्हें सोने की गुडिय़ा तक बुला रहे हैं।

अन्य ख़बरें

सुशांत की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं बहन श्वेता, बोलीं- ‘मैं उनके जाने को नहीं बल्कि जीने के तरीके को याद करती हूं’

Newsdesk

‘गदर’ के तारा सिंह ने दर्शकों से ऐसा रिश्ता जोड़ा जो वक्त के साथ और मजबूत हुआ: सनी देओल

Newsdesk

के. आसिफ : जिनके सपनों ने ‘मुगल-ए-आजम’ को बनाया भारतीय सिनेमा की शान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading