बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के फैंस उन्हें सिनेमाघरों में देखने के लिए बेताब हैं। शाहरुख खान को आखिरी बार 2018 में आई फिल्म जीरो में देखा गया था, जो एक एवरेज हिट रही थी। फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा को लीड रोल में देखा गया था। वहीं दूसरी ओर इन चार सालों में शाहरुख खान ने तीन फिल्में चुकी हैं, जिनके नाम पठान, जवान और डंकी हैं। पठान की अधिकतर शूटिंग पूरी करने के बाद शाहरुख खान ने डंकी के लिए कमर कस ली है। अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग करने के लिए दुबई की उड़ान भरी है।रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान पंजाब में फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे जबकि दुबई में फिल्म के इंटरनेशनल शेड्यूल की प्लानिंग की गई थी। डंकी के निर्माताओं ने कथित तौर पर पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम शुरू कर दिया है। वे दिसंबर 2023 तक फिल्म को पूरा करने में लगे हुए हैं। डंकी को इमिग्रेशन ड्रामा बताया जा रहा है।शाहरुख खान हाल ही में ब्रिटेन में राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी के एक शेड्यूल की शूटिंग के बाद घर लौटे थे। लंदन और बुडापेस्ट में हुई शूटिंग के दौरान शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू भी थीं। यह पहली है जब राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान ने किसी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है।


