November 6, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

डीज़ल निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर में वृद्धि

नयी दिल्ली ,19 अगस्त । सरकार ने आज घरेलू उत्पादित कच्चे तेल पर कर को कम करने के साथ ही डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ टैक्स बढ़ाकर 7 रुपए प्रति लीटर कर दिया।
इस संबंध में देर रात जारी अधिसूचना में कहा गया कि विमान ईंधन (एटीएफ) पर 2 रुपये प्रति लीटर का कर फिर से लगाया गया है। पिछले महीने सरकार ने एटीएफ निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ टैक्स समाप्त कर दिया था।
सरकार ने अप्रत्याशित लाभ कर की तीसरे पखवाड़े की समीक्षा में डीजल के निर्यात पर टैक्स 5 रुपये से बढ़ाकर 7 रुपये प्रति लीटर कर दिया है।
इसके अलावा, घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर टैक्स को 17,750 रुपए प्रति टन से घटाकर 13,000 रुपए प्रति टन कर दिया गया है।

अन्य ख़बरें

एआई अगले 10 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में जोड़ सकता है 79 अरब डॉलर: रिपोर्ट

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: धनतेरस पर सोना खरीदने जा रहे हैं? बिल चुकाने से पहले ये पांच चीजें जरूर चेक कर लें

Newsdesk

आईडीबीआई बैंक के कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ 2 से 3 नवंबर तक करेंगे हड़ताल; 10,000 से अधिक कर्मचारियों का समर्थन

Newsdesk

Leave a Comment