September 4, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनवीडियो

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मैरीकॉम, मुदगिल , खेल मंत्री रिजिजू ने शिल्पा शेट्टी संग किया योग

अभिनेत्री और एक फिटनेस दीवा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा लगभग 17 वर्षों से योग का अभ्यास कर रही हैं। वह कहती हैं कि यह उनके जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बन गया है और योग ने उनके जीवन को बदल दिया है।

रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा ने आईएएनएस से कहा, “योग सिर्फ आपके शरीर को नहीं बदलता है, यह आपके दिमाग, चीजों के बारे में आपके दृष्टिकोण को बदलता है और जब आपके पास एक स्पष्ट दृष्टिकोण होता है तो आपके पास एक स्पष्ट दिमाग होता है। आप अपने लिए और दूसरों के लिए सकारात्मक चीजें सोचते हैं और जब आप ऐसा सोचते हैं तो सकारात्मक चीजें प्रकट करते हैं। तो, इसमें कोई शक नहीं कि इससे मेरी जिंदगी बेहतर हो गई।”

इस खास मौके पर शिल्पा ने अपना एक वीडियों भी इंस्टागा्म पर साझा किया । जिसमें वह मैरीकाॅम मुदगिल  स्पोर्टस मिनिसटर किरण रिजिजू के साथ वीडियों काॅल करती और योग करती नजर आ रही हैं।

काम की बात करें तो शिल्पा आगामी फिल्म हंगामा 2  और निक्ममा से कमबैक करने के लिए तैयार हैं।

अन्य ख़बरें

किरदार के लिए 14 किलो वजन बढ़ाना पड़ा भारी, निमिषा सजयन बोलीं- बुरे सपने जैसा था अनुभव

Newsdesk

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

Newsdesk

जन्माष्टमी स्पेशल: बच्चों को जरूर दिखाएं भगवान श्री कृष्ण पर बनी ये एनिमेटेड फिल्में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading