40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सस्पेंस, थ्रिलर और टाइम ट्रेवलिंग का बेजोड़ कॉम्बिनेशन है तापसी पन्नू की दोबारा

तापसी पन्नू और पावेल गुलाटी की मोस्ट अवेटिड फिल्म दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दोबारा 2018 की स्पेनिश फिल्म मिराज का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म के जरिए डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने दर्शकों को एक अलग तरह के सिनेमा का तोहफा दिया है। टाइम ट्रेवलिंग पर आधारित यह फिल्म ड्रामा और थ्रिलर से भरपूर है। फिल्म में तापसी के अलावा एक्टर पावेल गुलाटी और राहुल भट्ट मुख्य किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। तो आइये जानते हैं कि तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप की यह फिल्म उम्मीदों पर खरी उतर पाई है या नहीं?दोबारा की कहानी बेहद ही यूनिक है। इस फिल्म में भूतकाल और भविष्यकाल को बड़े ही सामंज्य के साथ परोसा गया है। फिल्म की कहानी दो दशकों में बंटी है, 1990 और 2020 का दशक। 1990 में 12 साल का लड़का अनय एक तूफानी रात में अपने पड़ोसी को अपनी पत्नी की हत्या करते हुए देख लेता है। जब अनय घबरा कर भागने लगता है तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी उसे कुचल देती है, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो जाती है। 20 साल बाद कहानी में एक नया मोड़ आता है।अंतरा यानी तापसी पन्नू, जो एक नर्स है, अपने बच्चे और पति के साथ पुणे शिफ्ट होती है। अंतरा और उसका परिवार उसी घर में शिफ्ट होता है, जहां अनय रहता था। अंतरा घर में रखे पुराने टीवी सेट के जरिए अनय से बात करती है। अंतरा उस टीवी सेट के जरिए यहां भूतकाल में झांकती है और अनय को सड़क दुर्घटना से बचाने की कोशिश करती है। इस फिल्म में अतीत और वर्तमान को एक-दूसरे से जुड़ते हुए दिखाया गया है। अंतरा अपनी सूझबूझ से जो चीजें अतीत में बदलती हैं, वर्तमान में भी वह सारी चीजें बदल जाती हैं।तापसी पन्नू की दोबारा सस्पेंस, थ्रिलर और साइंस का बेजोड़ कॉम्बिनेशन है। इस फिल्म का निर्देशन बखूबी किया गया है तो वहीं तापसी ने अपनी एक्टिंग से एक बार फिर से खुद को साबित कर दिया है। यह फिल्म शुरुआत से अंत तक आपको बांधे रखती है। फिल्म में कहीं भी आपको बोरियित महसूस नहीं होगी। अगर आप टाइम ट्रेवलिंग फिल्मों के शौकीन है तो तापसी की यह फिल्म आपको बहुत पसंद आएगी।

अन्य ख़बरें

सुशांत की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं बहन श्वेता, बोलीं- ‘मैं उनके जाने को नहीं बल्कि जीने के तरीके को याद करती हूं’

Newsdesk

‘गदर’ के तारा सिंह ने दर्शकों से ऐसा रिश्ता जोड़ा जो वक्त के साथ और मजबूत हुआ: सनी देओल

Newsdesk

के. आसिफ : जिनके सपनों ने ‘मुगल-ए-आजम’ को बनाया भारतीय सिनेमा की शान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading