19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

आलिया, करीना, प्रियंका और कैटरीना के साथ काम करना चाहते हैं नागा चैतन्य

दक्षिण भारतीय अभिनेता नागा चैतन्य, आलिया भट्ट, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ काम करना चाहते हैं। नागा चैतन्य ने हाल ही में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढाÓ से बॉलीवुड डेब्यू किया है। नागा चैतन्य से सवाल किया गया कि वह किस बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ काम करना चाहते हैं? इस पर चैतन्य ने एक नहीं बल्कि कई अभिनेत्रियों के नाम लिए। उन्होंने कहा कि वह आलिया भट्ट, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ फिल्मों में काम करना चाहते हैं। नागा चैतन्य ने बताया, मैं कई अभिनेत्रियों के साथ काम करना चाहता हूं। सबसे पहले तो आलिया भट्ट के साथ। मुझे उनकी परफोर्मेंस बहुत पसंद आती है। हमेशा से प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के साथ काम करने की विश रही है। बहुत सारी अभिनेत्रियां हैं, बहुत लंबी लिस्ट है। कैटरीना कैफ भी मुझे बहुत खूबसूरत लगती हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading