31.6 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

दिल्ली में 36 हजार कोरोना रोगी हुए स्वस्थ, 2233 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 23 जून | दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान जितने लोग कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए उससे अधिक लोगों को कोरोना की बीमारी से निजात मिली है। दिल्ली में 24 घंटे के दौरान 2909 व्यक्ति कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। इन्हीं 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 3589 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं। इस बीच दिल्ली में कोरोना से 58 और लोगों की मौत हो गई। दिल्ली सरकार ने कहा, “दिल्ली में 2909 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद अब यहां कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 62,655 हो गई है। बीते 1 दिन में कोरोना वायरस से दिल्ली में 58 व्यक्तियों की मौत हुई है। दिल्ली में अभी तक कोरोना से कुल 2,233 लोगों की मौत हो चुकी है।”

दिल्ली में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमित 36,602 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं और 23,820 कोरोना संक्रमित एक्टिव रोगी हैं। इनमें से 12,922 कोरोना संक्रमित व्यक्ति होम आइसोलेशन में अपना उपचार करवा रहे हैं।

बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के साथ ही दिल्ली में कोरोना कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर अब 262 हो चुकी है।

दिल्ली के अंदर होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना रोगियों को दिल्ली सरकार ऑक्सी पल्स मीटर मुहैया करवाएगी। इस ऑक्सी पल्स मीटर से कोरोना रोगी अपने शरीर में ऑक्सीजन का स्तर माप सकेंगे। ऑक्सीजन की कमी होने पर दिल्ली सरकार कोरोना रोगियों को उनके घर पर ही ऑक्सीजन का सिलेंडर मुहैया करवाएगी।

सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “कोरोना वायरस की बीमारी में यदि सही समय पर ऑक्सीजन मिल जाए तो बीमार व्यक्ति बहुत जल्द ठीक हो सकता है। दिल्ली सरकार अब होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित लोगों को एक ऑक्सी मीटर देगी, जिससे वह घर पर ही अपने शरीर का ऑक्सीजन स्तर जांच सकते हैं।”

अन्य ख़बरें

इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और 2027 में जीत हासिल करेगा: अखिलेश प्रताप सिंह

Newsdesk

पीएम मोदी के फ्रांस पहुंचने पर भारतीयों में उत्साह, भारत इनोवेट्स 2026′ के उद्घाटन का इंतजार

Newsdesk

अयोध्या राम मंदिर दान पात्र विवाद में एसआईटी गठन का संत समाज ने किया स्वागत, बोले- अब सामने आएगी पूरी सच्चाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading