22.7 C
Jabalpur
September 3, 2026
सी टाइम्स
खेल

जापानी क्लब उरावा रेड्स एशियाई चैंपियन्स लीग के फाइनल में

सियोल,26 अगस्त । जापान के क्लब उरावा रेड्स ने दक्षिण कोरिया के जोंबुक मोटर्स को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराकर एशियाई चैंपियंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।
सैतामा स्टेडियम में खेला गया यह सेमी फाइनल मैच निर्धारित समय तक 2-2 से बराबरी पर था, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा।
जोंबुक के किम बो-क्यूंग, ली सेउंग-की और किम जिन-सु के चूकने के बाद उरावा के अतरू एसाका ने विजयी गोल दागा।
दो बार के चैंपियन उरावा को फाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वी के बारे में जानने के लिए 2023 तक इंतजार करना होगा। टूर्नामेंट को दो भौगोलिक हिस्सों में बांटा गया है और पश्चिमी क्षेत्र फरवरी में अपना नॉकआउट चरण पूरा करेगा।

अन्य ख़बरें

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

Newsdesk

भारत को मिली ‘विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027’ की मेजबानी, आखिर क्यों श्रीलंका ने ‘गंवाया’ हाथ आया मौका?

Newsdesk

नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नील समराज ने 100 मीटर दौड़ में यूथ नेशनल और मीट रिकॉर्ड बनाया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading