38.6 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

पेट्रोल-डीजल की कीमतें यथावत



नयी दिल्ली ,28 अगस्त। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों के फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बीच घरेलू स्तर पर आज भी पेट्रोल और डीजल के दाम यथावत बने रहे।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्ताहांत में लंदन ब्रेंट 100.99 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिकी क्रुड 0.49 प्रतिशत चढ़कर 92.97 डॉलर प्रति औंस बोला गया था।
घरेलू स्तर पर तेल विपणन करने वाली कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर यथावत है। पिछले दो महीने से अधिक समय से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 106.31 रुपये प्रति लीटर और 94.27 रुपये प्रति लीटर हैं।
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

अन्य ख़बरें

अंबाला मंडल के 811 किलोमीटर ब्रॉड गेज सेक्शन पर ‘कवच’ प्रणाली’ लगाने को मिली मंजूरी

Newsdesk

भारत के पास किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त उर्वरक भंडार है: सरकार

Newsdesk

भारतीय रेलवे ने अहमदाबाद डिवीजन के लिए ‘कवच’ सुरक्षा परियोजना को मंजूरी दी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading