September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पिकनिक मनाने आए एक ही परिवार के 6 लोगों की पानी में डूबने से मौत, 2 के शव बरामद; 4 की तलाश जारी

कोरिया 28 Aug. (Rns): छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में आने वाले भरतपुर विकासखंड के जलप्रपात में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पिकनिक मनाने आए एक ही परिवार के 6 लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद 2 लोगों के शव को निकाल लिया गया है। वहीं 4 लोगों के शवों की तलाश की जा रही है। सभी लोग मध्यप्रदेश के सीधी जिले के रहने वाले थे।

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के बैढ़न से रविवार की सुबह 14 लोग रमदहा जलप्रपात में घूमने के लिए आए थे। इस दौरान इनमें से 7 लोग पानी में उतर कर फोटो खिंचवाने लगे, तभी अचानक एक बालिका गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगी। जिसे बचाने के लिए जलप्रपात में मौजूद 6 लोग उसकी ओर दौड़े और सभी की वही जल समाधि बन गई। किसी तरह एक महिला को जीवित बाहर निकाल लिया गया।

घटना की खबर जैसे ही जिला मुख्यालय पहुंची मौके पर पुलिस के साथ ही साथ राजस्व और बचाव दल के लोग पहुंचने लगे। देर शाम तक जल प्रपात में डूबे लोगों में से दो युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि 4 लोगों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू कर्मी मौजूद है और मृतकों की तलाश का काम जारी है।

अन्य ख़बरें

अपनी संस्कृति और स्मृतियों की रक्षा करने वाला राष्ट्र कभी पराजित नहीं होता: अमित शाह

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading