September 14, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

यूनाइटेड नेशंस, 13 सितंबर (आईएएनएस)। ब्र‍िक्‍स शिखर सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शांति की अपील की। उन्‍होंने ऐसे संघर्षों को रोकने की अपील क‍ि जिनका असर खास तौर पर ग्लोबल साउथ पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा, “गाजा से लेकर पूरे मध्य पूर्व, यूक्रेन, सूडान और अन्य संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों तक दुनिया को शांति की जरूरत है।” उन्होंने कहा कि समावेशी वैश्विक विकास का रास्ता शांति से ही होकर जाता है।

सम्मेलन में पश्चिम एशिया के संघर्ष से जुड़े कई नेता भी मौजूद थे। इनमें एक तरफ ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्‍क‍ियन थे, जबकि दूसरी ओर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद शामिल थे। इसके अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी सम्मेलन में मौजूद थे। रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले के बाद दुनिया भर में खाद्यान्न और उर्वरक आपूर्ति को लेकर संकट पैदा हुआ था। गुटेरेस ने कहा, “सभी देशों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपनी जिम्मेदारियों का पालन करना चाहिए।”

गुटेरेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तय किए गए सम्मेलन के विषय का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “जैसा कि इस सम्मेलन का विषय सही तरीके से बताता है, हमें लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के आधार पर आगे बढ़ना होगा।” ये सभी चीजें समावेशी वैश्विक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए शांति सबसे महत्वपूर्ण शर्तों में से एक है।मध्य पूर्व, गाजा और सूडान में शांति के लिए गुटेरेस की अपील शनिवार को अपनाए गए ब्र‍िक्‍स संयुक्त घोषणा-पत्र में भी दिखाई दी।

ब्र‍िक्‍स देशों के बीच बढ़ती कूटनीतिक एकजुटता का संकेत देते हुए ईरान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब के नेताओं ने भी इस घोषणा-पत्र का समर्थन किया।11 सदस्य देशों के इस घोषणा-पत्र में मध्य पूर्व/पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई गई और सभी पक्षों से अधिकतम संयम बरतने की अपील की गई। साथ ही ऐसे कदम उठाने से बचने को कहा गया जो हालात को और खराब कर सकते हैं। घोषणा-पत्र में गाजा के सभी पक्षों से युद्धविराम बनाए रखने की अपील की गई। इसमें फिलिस्तीनियों के मौलिक और अविभाज्य अधिकारों की रक्षा का समर्थन किया गया और उन्हें उनके घरों से बेदखल किए जाने का विरोध किया गया।

 

अन्य ख़बरें

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

Newsdesk

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

‘यह वाकई एक शानदार उपलब्धि’, पीएम मोदी ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने पर पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading