34 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का इटली में निधन, कल हुआ अंतिम संस्कार

नई दिल्ली ,31 अगस्त (आरएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का निधन हो गया है। उनका इटली में शनिवार 27 अगस्त को निधन हो गया था और मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल सोनिया गांधी भी विदेश में हैं। कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने भी सोनिया गांधी की मां के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। सोनिया गांधी 24 अगस्त को ही देश से बाहर अपने इलाज के लिए गई थीं। उनके साथ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी गए थे।
जयराम रमेश ने बताया था कि सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश गई हैं और इस दौरान राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी भी उनके साथ रहेंगे। यही नहीं जयराम रमेश ने बताया था कि इस दौरान वह अपनी बीमार मां का हाल जानने के लिए भी जाएंगी और उसके बाद ही दिल्ली लौटेंगी। इसका अर्थ है कि मां के निधन से पहले शायद सोनिया गांधी ने उनसे मुलाकात की थी और उनका हालचाल जाना था। हालांकि अब तक सोनिया गांधी की मां की मौत और उनके अंतिम संस्कार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

अन्य ख़बरें

वायु सेना स्वदेशी कामिकेज ड्रोन करेगी विकसित, 16,000 फीट की ऊंचाई पर भर सकेंगे उड़ान

Newsdesk

कामाख्या मंदिर में 22 जून से शुरू होगा अंबुबाची मेला, तीन दिन बंद रहेंगे कपाट

Newsdesk

खबर पांच

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading