October 31, 2026
सी टाइम्स
खेलहेडलाइंस

रोहित शर्मा ने 1 रन बनाते ही दुनिया में चमकाया अपना नाम, बल्ले से बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

दुबई ,01 सितंबर । एशिया कप 2022 में टीम इंडिया का पाकिस्तान को हराने के बाद आज दूसरा मुकाबला हॉन्ग कॉन्ग के साथ है। आज हुए इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने जैसे ही अपना पहला रन स्कोर किया, उन्होंने इसके साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। दरअसल, रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में 3500 रन पूरे कर लिए हैं और वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने।
बता दें कि इस मुकाबले से पहले रोहित शर्मा के 3499 रन थे, ऐसे में उन्हें सिर्फ एक रन ही बनाना था। हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की पहले बैटिंग आई, फिर क्या था रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड बनाने का ये मौका नहीं छोड़ा और एक रन बनाते हुए विश्व रिकॉर्ड कायम कर लिया। हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत तो की, लेकिन वह बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। रोहित शर्मा ने 13 बॉल पर 21 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। हॉन्ग कॉन्ग के आयुष शुक्ला ने रोहित शर्मा को कैच आउट करवाया।
00

अन्य ख़बरें

ढाका टेस्ट: चेज-वार्रिकान की शानदार गेंदबाजी, ब्रैंडन किंग का अर्धशतक, वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया

Newsdesk

मलेशियन जीपी स्प्रिंट में अकोस्टा की जीत, मार्केज ने चैंपियनशिप में बढ़त बढ़ाई

Newsdesk

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को हराकर शान से कटाया सेमीफाइनल का टिकट, अभिषेक ने दागे 2 गोल

Newsdesk

Leave a Comment