31.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में टिकाव

नई दिल्ली ,01 सितंबर । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों के 100 डॉलर प्रति बैरल से उतरने के बावजूद घरेलू स्तर पर आज पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन ब्रेंट 3.33 प्रतिशत की गिरावट लेकर 96 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रुड 2.77 प्रतिशत उतरकर 89.10 डॉलर प्रति बैरल बोला गया।
घरेलू स्तर पर तेल विपणन करने वाली कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर यथावत है। पिछले दो महीने से अधिक समय से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 106.31 रुपये प्रति लीटर और 94.27 रुपये प्रति लीटर हैं।
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

अन्य ख़बरें

पीयूष गोयल ने फ्रांस में किया यूपीआई लॉन्च, भारतीय पर्यटकों के लिए डिजिटल भुगतान हुआ आसान

Newsdesk

अंबाला मंडल के 811 किलोमीटर ब्रॉड गेज सेक्शन पर ‘कवच’ प्रणाली’ लगाने को मिली मंजूरी

Newsdesk

भारत के पास किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त उर्वरक भंडार है: सरकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading