19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

तब्बू की फिल्म खुफिया का फर्स्ट लुक रिलीज, सस्पेंस से भरपूर हैं सभी किरदार

बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू की आने वाली फिल्म खुफिया का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म खुफिया में तब्बू, अली फजल, आशीष विद्यार्थी और वामिका गब्बी की अहम भूमिका है। विशाल भारद्वाज निर्मित इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। 0.47 सेकेंड के इस टीजर में फिल्म के सभी किरदारों की पहली झलक देखने को मिलती है, जिसमें सभी किरदार सस्पेंस से भरपूर दिखाए गए हैं। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा,जो रहस्य बना हुआ है, उसके बारे में हम सिर्फ यही बता सकते हैं कि हम जल्दी ही नेटफ्लिक्स पर आएंगे। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।फिल्म खुफिया रॉ की काउंटर एस्पियनेज यूनिट के पूर्व चीफ अमर भूषण की नॉवेल एस्केप टू नो वेयर पर आधारित है। यह एक ऐसे स्पाई की कहानी है जिसे एक बहुत बड़ा मिशन सौंपा जाता है। तब्बू ने कहा, एक अभिनेत्री के रूप में, मैं हमेशा अलग-अलग कहानियों और कथाओं का हिस्सा बनना चाहती हूं। नेटफ्लिक्स के खुफिया में मैं जिस किरदार को निभा रही हूं, उसके साथ मैं एक बहुत ही अलग कहानी का पता लगाने के लिए बेहद भाग्यशाली रही हूं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading