34.3 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

दीपिका के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं :सिद्धांत चतुवेर्दी

फिल्म ‘गली बॉय’ में एमसी शेर का किरदार निभाकर बॉलीवुड में लोकप्रियता हासिल करने वाले सिद्धांत के पास ‘बंटी और बबली 2’ सहित कई बेहतरीन फिल्में हैं। वहीं वह शकुन बत्रा की बेनाम फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ पर्दा साझा करने वाले हैं। हालांकि जिस तरह से उनका करियर आकार ले रहा है उससे अभिनेता स्वाभाविक रूप से उत्साहित हैं।

इस बारे में सिद्धांत से पूछे जाने पर कि वह अपने काम की आगामी शेड्यूल के बारे में कैसा महसूस कर रहे हैं? उन्होंने आईएएनएस से कहा, “मैं बंटी और बबली 2 को प्रस्तुत करने के लिए बहुत उत्साहित हूं और मैं इसे लोगों द्वारा देखने को लेकर रोमांचित हूं। मुझे लगता है कि इस महामारी के बाद इस फिल्म के साथ सब ठीक हो जाएगा, वहीं यह फिल्म एक परिवारिक फिल्म है।”

उन्हें बहुत खुशी हुई कि उन्हें इस फिल्म में रानी मुखर्जी, सैफ अली खान और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा, “यह एक बेहतरीन फिल्म है। मुझे इसकी शूटिंग करने में बहुत मजा आया और इस तरह के कठिन समय के बाद लोगों को बहुत ही हल्के और मजेदार पल की जरूरत है। मैं वास्तव में इस फिल्म के लिए उत्साहित हूं।”

इसके अलावा सिद्धांत शकुन बत्रा की अगली फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे के साथ काम करने को लेकर भी रोमांचित हैं।

अन्य ख़बरें

केरल बजट में मलयालम सिनेमा को बड़ा तोहफा, मोहनलाल ने कहा- ‘नई ताकत और वैश्विक पहचान मिलेगी

Newsdesk

हर मुश्किल में मुझे संभाल ही लेंगे’, फादर्स डे पर नील भट्ट समेत तमाम टीवी सितारों ने साझा की यादें

Newsdesk

सिंगापुर में होगी ‘तुम से तुम तक’ के खास ट्रैक की शूटिंग, निहारिका चौकसे ने जताया उत्साह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading