30.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

कोविड टीकाकरण में 213 करोड़ से अधिक टीके लगे

नयी दिल्ली 03 Sep. (Rns): देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 213 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक दो अरब 13 करोड़ एक लाख 7 हजार 236 टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 7219 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 56 हजार 745 रह गयी है।

यह संक्रमित मामलों का 0.13 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.98 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 9851 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 38 लाख 65 हजार 16 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.68 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 64 हज़ार 886 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 88 करोड़ 68 लाख 31 हजार 141 कोविड परीक्षण किए हैं।

अन्य ख़बरें

देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें: पीएम

Newsdesk

मनसुख मांडविया ने जापान में किया ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व, एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं

Newsdesk

मात्र 250 रुपए से संवार सकते हैं बच्चे का भविष्य! जानिए एनपीएस वात्सल्य स्कीम में क्यों बढ़ रही निवेशकों की रुचि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading