May 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कश्मीर में आतंकवादी समूह का भंडाफोड़, लश्कर के 5 सहयोगी गिरफ्तार

श्रीनगर, 25 जून | जम्मू एवं कश्मीर पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने एक विशेष सूचना पर मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के नर्बल क्षेत्र से पांच आतंकवादी सहयोगियों को तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया है।

आतंकवादियों के सहयोगियों की पहचान इमरान राशिद, इफशान अहमद गनी, ओवैस अहमद, मोहसिन कादिर और आबिद राथर के रूप में की गई है।

उनके कब्जे से बड़े मात्रा में हथियार बरामद की गई है, जिसमें 28 लाइव राउंड एके 47, एक मैगजीन एके 47 और साथ ही लश्कर-ए-तैयबा के 20 पोस्टर शामिल हैं।

पुलिस ने कहा कि यह समूह लश्कर के सक्रिय आतंकवादियों की सहायता करने और आश्रय देने में शामिल था। वे बीते कुछ महीनों से इलाके में सक्रिय थे।

इस संबंध में मगाम के पुलिस स्टेशन में यूएपीए की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

भारत टैक्सी : 35 लाख यूजर्स और 6 लाख से ज्यादा सारथी के साथ बनी सबसे बड़ी मोबिलिटी कोऑपरेटिव

Newsdesk

पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, एम्स रायपुर में चल रहा इलाज

Newsdesk

सपा नेता नसीमुद्दीन ने कहा- गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दे सरकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading