23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

रांझी बस्ती में शराब दुकान शिफ्ट करने का विरोध तेज, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

जबलपुर। मानेगांव की शराब दुकान को रांझी बस्ती क्षेत्र में शिफ्ट किए जाने का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया है। क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप है कि शराब दुकान को अवैध रूप से बस्ती क्षेत्र में तीसरी बार स्थानांतरित करने की कोशिश की जा रही है। शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा उक्त दुकान को बंद कराया गया था, लेकिन आरोप है कि शराब ठेकेदार ने दुकान को थोड़ा हटकर फिर से खोलने का प्रयास किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रांझी बस्ती जैसे रिहायशी क्षेत्र में शराब दुकान खुलने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी होगी। क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ने और कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है। इसी वजह से नागरिक दुकान के संचालन का विरोध कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, क्षेत्रीय विधायक ने भी शराब दुकान को इस स्थान पर खोले जाने का विरोध किया है। वहीं स्थानीय पार्षद और एमआईसी सदस्य दामोदर सोनी ने भी ठेकेदार की गतिविधियों पर नाराजगी जताई है और चेतावनी दि कि अगर दुकान दोबारा खुली तो उसे आग लगा दी जाएगी। उनका कहना है कि यदि नियमों के विरुद्ध शराब दुकान खोली जाती है, तो क्षेत्रीय जनता इसका कड़ा विरोध करेगी।

स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप है कि सहायक आयुक्त आबकारी स्तर पर प्रभावी और नियमानुसार कार्रवाई नहीं हो पा रही है, जिसके चलते शराब ठेकेदार बार-बार दुकान खोलने की कोशिश कर रहा है।

क्षेत्रीय नागरिकों की मांग है कि प्रशासन और आबकारी विभाग स्पष्ट रूप से जांच कर यह सुनिश्चित करें कि रिहायशी क्षेत्र में नियमों के विपरीत शराब दुकान संचालित न हो। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि दुकान दोबारा खोली गई, तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

सत्ताधारी सरकार होने के बाद भी सहायक आयुक्त आबकारी की अनियमितताएं व नियमानुसार कार्रवाई कराने मे असमर्थ व असहाय दिख रही है ।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment