31.8 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

यूपी में अलग-अलग सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत, कई लोग घायल

बाराबंकी/उन्नाव, 26 मई । उत्तर प्रदेश में सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि और मंगलवार तड़के दो बड़े सड़क हादसों में चार श्रद्धालुओं समेत कुल 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों हादसों के बाद पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पहला हादसा बाराबंकी जिले में सुल्तानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। यहां हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के भिखरा गांव के पास देर रात करीब 2 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक इनोवा कार आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  वहीं दूसरा बड़ा हादसा मंगलवार तड़के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। यहां औरास थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 262 पर दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 से अधिक यात्री सवार थे। बस पलटने के दौरान कई यात्री एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही यूपीडा और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

अन्य ख़बरें

गढ़ा पुलिस की कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से 4 आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

घमापुर में युवक पर पिस्टल से फायर करने की कोशिश, फायर मिस होने पर सिर पर बट से हमला

Newsdesk

इंदौर की बाइक चोरी का जबलपुर में खुलासा, गढ़ा पुलिस ने 4 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading