June 24, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजी

विश्व में चीन के सुपर कम्प्यूटरों की संख्या सबसे ज्यादा

बीजिंग, 24 जून | विश्व में शीर्ष 500 सुपर कंप्यूटरों की ताजा रैंकिंग 23 जून को घोषित की गयी। चीन में तैनात सुपर कंप्यूटरों की संख्या विश्व में पहले स्थान पर है। शीर्ष 500 सुपर कंप्यूटरों में से 226 चीन में स्थित हैं, जिस का अनुपात 45 प्रतिशत से अधिक है। चीनी कंपनी लिनोवो, सुगोन और इंसपुर विश्व में शीर्ष तीन सुपर कंप्यूटर के सप्लायर हैं, जिन्होंने कुल 312 सुपर कंप्यूटरों की आपूर्ति की।

सुपर कंप्यूटरों की तालिका में जापान का सुपर कंफ्यूटर फुगाकू पहले स्थान पर है। उसकी कंप्यूटिंग पावर प्रति सेकंड 5130 करोड़ है। चीन के सुपर कंप्यूटर सनवे थाइहू लाइट और थ्येन ह क्रमश: पांचवे और छठे स्थान पर रहे।

उल्लेखनीय है कि सुपर कम्प्यूटिंग तकनीक कोविड-19 महामारी की रोकथाम में योगदान भी दे रही है। लिनोवो कंपनी ने इस मार्च में घोषणा की कि कंप्यूटर विशेषज्ञ और जैव विज्ञान शास्त्री सहयोग कर नोवेल कोरोना वायरस के जीन्स ग्रुप के अध्ययन में तेजी लाएंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अन्य ख़बरें

सावधान! घर पर लगे वाईफाई से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

सरकार ने किया स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का परीक्षण, लोगों के फोन पर आया अलर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading