November 6, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुड

दिल्ली में डीजल 80.02 रुपये लीटर, पेट्रोल 79.92 रुपये लीटर का भाव

नई दिल्ली, 25 जून | देशभर में एक दिन के विराम के बाद गुरुवार को फिर पेट्रोल का भाव बढ़ गया, जबकि डीजल के भाव में लगातार 19वें दिन बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा। देश की राजधानी दिल्ली में डीजल का भाव पहली बार 80 रुपये लीटर के पार चला गया है और डीजल का दाम भी 80 रुपये प्रति लीटर के करीब है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव बढ़कर क्रमश: 79.92 रुपये, 81.61 रुपये, 86.70 रुपये और 83.18 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल का दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 80.02 रुपये, 75.18 रुपये, 78.34 रुपये और 77.29 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 16 पैसे जबकि चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। वहीं, डीजल की कीमत दिल्ली में 14 पैसे जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 12 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दी गई है।

एक दिन पहले बुधवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया था।

अन्य ख़बरें

भारत रत्न भूपेन हजारिका को नमन, पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग ने शूटरों तक पैसे पहुंचाने के लिए रिक्शाचालकों और दुकानदारों के खातों का किया इस्तेमाल

Newsdesk

रामायण’ में कैकेयी बनकर इमोशनल हुईं लारा दत्ता, पिता को किया याद, बोलीं- काश वो यहां होते

Newsdesk

Leave a Comment