24.5 C
Jabalpur
September 3, 2026
सी टाइम्स
खेल

ओडिशा एफसी ने इसाक और पॉल के साथ किया करार

भुवनेश्वर, 25 जून | इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब ओडिशा एफसी ने लीग के सातवें चरण से पहले युवा इसाक वानलालरूआतफेला और पॉल रामफांगजाउवा के साथ करार करने की बुधवार को घोषणा की। दोनों खिलाड़ी पिछले सत्र में आई लीग की टीम आइजोल एफसी के लिये खेले थे।

21 वर्षीय पॉल ने आइजोल एफसी की अंडर-18 टीम में खेलने के बाद 2018-19 सत्र में सीनियर टीम में जगह बनाई थी।

पॉल का ओडिशा एफसी के साथ तीन साल का करार हुआ है।

दूसरी तरफ, बेंगलुरू एफसी अंडर-18 टीम से आइजोल एफसी में शामिल होने वाले 19 वर्षीय विंगर इसाक ने भुवनेश्वर के क्लब से चार साल का अनुबंध किया है।

अन्य ख़बरें

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

Newsdesk

भारत को मिली ‘विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027’ की मेजबानी, आखिर क्यों श्रीलंका ने ‘गंवाया’ हाथ आया मौका?

Newsdesk

नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नील समराज ने 100 मीटर दौड़ में यूथ नेशनल और मीट रिकॉर्ड बनाया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading