23.9 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कोयला आवंटन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, ममता सरकार के कानून मंत्री के ठिकानों पर CBI रेड

कोलकाता 07 Sep. (Rns): पश्चिम बंगाल में ममता सरकार में कानून मंत्री मलय घटक के टिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की है। यह छापेमारी कोयला आवंटन घोटाले में की गई है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने इस मामले में कई बार मलय घटक को समन जारी किया था। लेकिन वे जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। ऐसे में अब सीबीआई ने उनके आवास पर छापेमारी की है।

सीबीआई की ये कार्रवाई ऐसे वक्त पर हुई, जब कुछ समय पहले ही शिक्षक घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने ममता सरकार में कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया था। पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के पास से करीब 50 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी को मंत्रिपद से हटा दिया था।

आरोप है कि आसनसोल के निकट कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाके में ईस्टर्न कोल फील्ड्स की लीज पर दी गई खदानों में कोयले का अवैध खनन किया गया। सीबीआई के अनुसार, जांच में 1,300 करोड़ रुपये के वित्तीय लेन-देन का संकेत मिला है। इनमें से अधिकांश पैसा कई प्रभावशाली लोगों के पास गया। इसके अलावा जांच में खुलासा हुआ है कि हवाला के जरिए इन प्रभावशाली लोगों के विदेशी बैंक खातों में पैसा जमा कराया गया था।

अन्य ख़बरें

कूनो नेशनल पार्क में जन्मी मादा चीता ने चार शावकों को दिया जन्म, देश में अब संख्या बढ़कर हुई 56

Newsdesk

फडणवीस ने राहुल गांधी की समझ पर उठाए सवाल, बोले- चोट माथे पर लगी है, पट्टी घुटने पर कर रहे

Newsdesk

गंभीर अनियमितताओं पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन, पैराडाइज डिस्टिलरीज का लाइसेंस निलंबित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading