July 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

काबुल विस्फोट में 2 अफगान मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की मौत

काबुल, 27 जून | अफगानिस्तान में शनिवार को एक बम विस्फोट में अफगानिस्तान स्वतंत्र मानवाधिकार आयोग (एआईएचआरसी) के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस ने दी।

यह विस्फोट सुबह करीब 7.45 बजे राजधानी के बोटखाक में हुआ, जहां दोनों कर्मचारी ऑफिस जा रहे थे।

काबुल के पुलिस प्रवक्ता फिरदौस फरमाज ने एफे न्यूज को बताया, “मैग्नेटिक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से विस्फोट हुआ है।”

एआईएचआरसी के प्रवक्ता मुहम्मद रजा जाफरी ने एफे समाचार को बताया कि इस हादसे में मरने वालों में एक महिला शामिल थीं, लेकिन उन्होंने उस महिला का नाम नहीं बताया।

इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी समूह ने नहीं ली है।

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा, “मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर इस तरह का हमला होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।”

यूएनएएमए ने ट्वीट किया, “अपराधियों को जवाबदेह ठहराने के लिए घटना की तत्काल जांच होने की जरूरत है।”

अन्य ख़बरें

कुमामोटो में भूकंप से हुई तबाही पर पीएम मेलोनी ने जताया दुख, जापान को मदद का दिया भरोसा

Newsdesk

ट्रंप से मिले जेलेंस्की और नेतन्याहू, यूक्रेन युद्ध और ईरान संकट पर हुई अहम बातचीत

Newsdesk

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी, छह महीने में 257 सांप्रदायिक घटनाएं दर्ज: रिपोर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading