June 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

केरल में भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन कन्यापुरम से शुरू


तिरुवनंतपुरम 13 Sep. (Rns): कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ केरल में तीसरे दिन मंगलवार को हजारों लोगों की भागीदारी के साथ कझाकूटम के पास कन्यापुरम से शुरू हुई। पदयात्रा सुबह 11 बजे अट्टिंगल में रुकेगी और शाम पांच बजे फिर से रवाना होगी और कल्लम्बम पहुंचेगी।

पदयात्रा के दौरान सुबह से ही सड़क के दोनों ओर लंबी कतारें देखी गयी। पदयात्रा में शामिल लोग ‘मिले कदम, जुड़े वतन’ (कदम दर कदम हम भारत को एकजुट करें) का नारा लगा रहे हैं।

कांग्रेस नेता ग्रामीण कार्यकर्ताओं, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं और के-रेल विरोधी आंदोलन समिति के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे।

कांग्रेस की यह यात्रा 3750 किलोमीटर की दूरी तय करेगा और 150 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगा। अकेले केरल में 11 सितम्बर से शुरू होकर 29 सितम्बर तक 19 दिवसीय पदयात्रा सात जिलों से गुजरेगी और 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

अन्य ख़बरें

इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और 2027 में जीत हासिल करेगा: अखिलेश प्रताप सिंह

Newsdesk

पीएम मोदी के फ्रांस पहुंचने पर भारतीयों में उत्साह, भारत इनोवेट्स 2026′ के उद्घाटन का इंतजार

Newsdesk

अयोध्या राम मंदिर दान पात्र विवाद में एसआईटी गठन का संत समाज ने किया स्वागत, बोले- अब सामने आएगी पूरी सच्चाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading