September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गोवा में कांग्रेस के 8 विधायक भाजपा ने खरीद लिए : आम आदमी पार्टी

नई दिल्ली, 14 सितंबर ( आरएनएस) । आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली-पंजाब में भाजपा का ऑपरेशन लोटस फेल किया तो भाजपा ने गोवा में कांग्रेस के 8 विधायक खरीद लिए। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो समेत 8 कांग्रेसी विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं। ऐसे में क्या ईडी-सीबीआई भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं के घर और दफ्तरों में रेड करेगी? ऑपरेशन लोटस के तहत कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हो जाते हैं। भाजपा ने कांग्रेस के विधायक तोड़कर मध्यप्रदेश, कर्नाटका, मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में सरकार बनाई है। जिस तरह एक सीरियल किलर को मर्डर करने का एडिक्शन होता है। उसी तरह भाजपा को दूसरी पार्टियों की सरकार गिराने का एडिक्शन है। उन्होंने कहा कि पंजाब में ऑपरेशन लोटस के तहत आम आदमीjui पार्टी के विधायकों को भाजपा में शामिल होने के लिए 25-25 करोड़ ऑफर किए गए। पंजाब में ऑपरेशन लोटस के लिए भाजपा के पास 1375 करोड़ रुपये हैं। वहीं पराली न जलाने पर किसानों मदद करने के लिए 1 रुपये देने को तैयार नहीं हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक ऑपरेशन लोटस की आधिकारिक शिकायत लेकर डीजीपी के पास पहुंचे हैं। पंजाब पुलिस से ऑपरेशन लोटस की जांच की मांग की है। देश में आम आदमी पार्टी की जहां-जहां सरकारें हैं, वहां-वहां भाजपा का ऑपरेशन लोटस फेल होगा। आम आदमी पार्टी के नेता सीएम अरविंद केजरीवाल के सच्चे सिपाही हैं। वह भाजपा झांसे में आकर डरने-बिकने वाले नहीं हैं। आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का ऑपरेशन लोटस गोवा में सफल हो गया है। कांग्रेस के आठ विधायक, जिसमें कांग्रेस के मुख्यमंत्री रह चुके दिगंबर कामत और कांग्रेस के लेजिस्लेटिव पार्टी के लीडर रह चुके माइकल लोबो शामिल हैं। इनके साथ 6 और विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा चुके है। भाजपा पूरे देश में ऑपरेशन लोटस चलाती है जे आज सुबह गोवा में सफल हो गया है। मैं भारतीय जनता पार्टी से पूछना चाहती हूं कि वो बार-बार कह रहे थे कि दिल्ली के विधायक सबूत दिखाएं कि उन्हें पैसा और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए ऑफर हुआ। मैं भारतीय जनता पार्टी से पूछना चाहती हूं कि ये गोवा के 8 विधायक उनकी पार्टी में कैसे आए? गोवा में 8 विधायकों को कितने पैसे दिए गए? मैं ईडी और सीबीआई वालों से पूछना चाहती हूं कि क्या वो आज के दिन भाजपा के इन 8 नेताओं के घर-दफ्तरों में कैश ढूंढने के लिए रेड करेंगे? क्या वो भारतीय जनता पार्टी के घर या उनके कार्यालयों में ये कैश ढूंढने के लिए रेड करेंगे, जिसकी वजह से आज गोवा में भाजपा का ऑपरेशन लोटस सफल हुआ है। यही ऑपरेशन लोटस भाजपा गोवा में पहले भी कर चुकी है। कांग्रेस के विधायक खरीदकर भाजपा में शामिल हो जाते हैं। यही ऑपरेशन लोटस है, जिससे भाजपा ने कांग्रेस के विधायक तोड़कर मध्यप्रदेश, कर्नाटका, मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में सरकार बनाई। आतिशी ने कहा कि यही ऑपरेशन लोटस पिछले कुछ महीनों से भाजपा, दिल्ली में करने की कोशिश कर रही थी। क्या है ये ऑपरेशन लोटस? मैं इस ऑपरेशन लोटस के तीन स्टेप होते है। ऑपरेशन लोटस का पहला स्टेप होता है कि जहां-जहां विरोधी पार्टियों की सरकार बनती है, वहां नेताओं, मंत्रियों, विधायकों पर सीबीआई-ईडी के छापे मारे जाते है। दूसरे चरण में भाजपा के नेता संपर्क कर कहते हैं कि तुम भाजपा में शामिल हो जाओ। भाजपा में शामिल हो जाओगे तो तुम्हारे सारे केस बंद हो जाएंगे। इसके तीसरे चरण में करोड़ों रुपये ऑफर किए जाते हैं कि तुम्हारे केस भी बंद कर देंगे। साथ ही तुम्हें भाजपा में शामिल होने लिए 20, 25, 50 करोड़ रुपये देंगे। उन्होंने कहा कि गोवा में भी यही हुआ। वहां पर ऑपरेशन लोटस सफल हो गया। लेकिन दिल्ली में पूरी कोशिश के बावजूद ऑपरेशन लोटस फेल हो गया। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी के घर-लॉकर पर सीबीआई की रेड की, डराया धमकाया और मनीष सिसोदिया जी को सीएम का पद आफर दिया। आम आदमी पार्टी के विधायकों को 20-20 करोड़ रुपये आफर करने के बावजूद दिल्ली में ऑपरेशन लोटस फेल हो गया। दिल्ली में यही कारण है कि भाजपा को अरविंद केजरीवाल से डर लगता है। उनको पता है कि कांग्रेस के नातओं पर ईडी औऱ सीबीआई के केस करो, उनको पैसे ऑफर करो, तो तुरंत उनके विधायक भाजपा में शामिल हो जाते हैं। भाजपा को लगता है कि टीएमसी के नेताओं पर केस करो, जैसे शुबेंदु अधिकारी पर किया, फिर उन्हें पैसा ऑफर करो औऱ वो भाजपा में शामिल हो जाते हैं। लेकिन जब अरविंद केजरीवाल के सिपाहियों को धमकाने, लुभाने और करोड़ों रुपये ऑफर करने की कोशिश होती है तो ऑपरेशन लोटस फेल हो जाता है। इसलिए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अरविंद केजरीवाल जी से डर लगता है क्योंकि उन्हें पता है कि वो अरविंद केजरीवाल के विधायकों को तोड़ नहीं सकते हैं, धमका नहीं सकते हैं और पैसों से खरीद नहीं सकते हैं। आतिशी ने कहा कि भाजपा की समस्या है कि वो लोकतंत्र का सीरियल किलर है। उनको सरकारें तोड़ने की कोशिश किए बिना चैन नहीं मिलता है। जैसे एक सीरियल किलर को मर्डर करने का एडिक्शन होता है उसी तरह से भाजपा को दूसरी पार्टियों की सरकार गिराने का एडिक्शन है। दिल्ली में असफल होने के बाद अब भाजपा का ऑपरेशन लोटस पंजाब पहुंच चुका है। पंजाब में भाजपा ने आम आदमी पार्टी के 10 विधायकों से संपर्क किया और उनको भाजपा ज्वाइन करने के लिए 25-25 करोड़ रुपये ऑफर किए। उनको कहा कि 25-25 करोड़ रुपये लेकर तुरंत भाजपा में शामिल हो जाओगे तो हम दिल्ली में आकर आपके बड़े बाऊजी जी से मीटिंग कराएंगे। अगर आप और विधायकों को अपने साथ लेकर आते हो तो हम आपको 50 से 70 करोड़ रुपये देंगे। जब भाजपा की सरकार बनेगी तो उसमें मंत्री बनाएंगे। जिन भाजपा के नेताओं ने संपर्क किया, उन्होंने बताया कि उनका टारगेट आम आदमी पार्टी के 55 विधायकों को तोड़ना है। अगर 55 विधायकों को तोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये भाजपा ने रखा हुआ है तो कुल मिलाकर पंजाब में ऑपरेशन लोटस करने के लिए भाजपा ने 1375 करोड़ रुपये कैश में नकद में रखा हुआ है। ये वही भाजपा है जो पंजाब के किसान पराली न जलाए, उसके लिए आर्थिक मदद करने के लिए 1 रुपये देने को तैयार नहीं होती है। ये वही भाजपा है जो चाहती है कि दिल्ली और उत्तरप्रदेश के लोग धुएं-धुएं में रहें। लेकिन जब आम आदमी के विधायकों को तोड़ने की बात‌ आयी तो भाजपा 1375 करोड़ रुपये कैश लेकर बैठी है। आतिशी ने कहा कि मैं भाजपा से पूछना चाहती हूं कि ये 1375 करोड़ रुपये आपके पास कहां से आया? आम आदमी पार्टी के सभी नेता अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं। वह न तो तुम्हारे झांसे में आने वाले है और न ही तुमसे डरने और बिकने वाले हैं। क्योंकि अरविंद केजरीवाल के सिपाही इस देश में बदलाव लाने के लिए सिर पर कफन बांध कर निकले हैं। जहां-जहां अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की सरकार होगी, वहां-वहां भाजपा का ऑपरेशन लोटस फेल होगा। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के कुछ विधायक पंजाब डीजीपी के पास ऑफिशियली ऑपरेशन लोटस की शिकायत लेकर पहुंचे हैं। हमने पंजाब पुलिस द्वारा इस ऑपरेशन लोटस की जांच की मांग की है। देशभर में भाजपा के ऑपरेशन लोटस को फेल सिर्फ आम आदमी पार्टी ही करेगी। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने कसम खाई है कि वो इस देश के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा देंगे। हर युवा को रोजगार और महिलाओं को सुरक्षा देंगे। भारतीय जनता पार्टी चाहे कितनी भी कोशिश कर ले वह आम आदमी पार्टी के एक विधायक तो क्या एक कार्यकर्ता को भी नहीं खरीद पाएगी।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने सिर्फ नींबू पानी पीकर 23 दिनों में इमरजेंसी पर लिखी थी ‘संघर्ष मा गुजरात’ किताब

Newsdesk

तमिलनाडु: मदुरै मीनाक्षी मंदिर ‘महा कुंभाभिषेकम’ के लिए तैयार, जिला प्रशासन अलर्ट

Newsdesk

विश्वकर्मा जयंती 2026: कैसे शुरू हुई विश्वकर्मा पूजा की परंपरा? जानें भगवान विश्वकर्मा के जन्म और पौराणिक कथा की कहानी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading