September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

विधानसभा में भाजपा विधायकों का वाक आउट व विरोध प्रदर्शन जारी रहा

बदले में तृणमूल ने भी की डोंट टच माई बॉडी के फ्लेक्स के साथ नारेबाजी
कोलकाता ,15 सितंबर (आरएनएस)। नवान्न अभियान के लेकर जहां भाजपाइयों की धड़ पकड़ जारी है वहीं विधानसभा में आज भाजपा विधायकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए वाक आउट किया तो बदले में तृणमूल के द्वारा भी भाजपा को विरोध प्रदर्शन का जवाब विरोध प्रदर्शन से दिया। कुल मिला कर विधनसभा परिसर में आज राजनीतिक हंगामा होता रहा। शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने आज बंगाल विधानसभा में भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा स्पीकर द्वारा भाजपा के कार्य स्थगन प्रस्ताव को खारिज किए जाने के बाद विधायकों ने सदन से बाहर निकाल कर विधानसभा परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा विधायकों ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ चोर धरो, जेल भरो के जमकर नारे लगाए।भाजपा द्वारा विधानसभा में भ्ष्टाचार पर मुलतवी प्रस्ताव आने की मांग पर जब अध्यक्ष विमान बनर्जी ने कहा कि मामला विचाराधीन है तो भाजपा विधायकों ने सदन में ही नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके जवाब में तृणमूल विधायकों ने भी डोंट टच माई बॉडी आईएम मेल का फ्लेक्स लिए नारेबाजी शुरू कर दिया। आज विधानसभा में तृणमूल विधायकों ने भी बदले में विरोध किया। वह लोग बड़े-बड़े पोस्टरों के साथ नजर आए। तृणमूल विधायकों के पोस्टर में लिखा था, ‘डोंट टच माय बॉडीÓ, आई एम मेल, । तृणमूल विधायकों ने चोर,चोर,चोर है शिशिर बाबू के बेटा का नारा लगाया लगाया। मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा कि, इससे पहले हमलोगों ने इस तरह का मामला नहीं देखा है। वहीं विधायक मदन मित्रा ने भी शुभेंदु अधिकारी के महिला पुलिस कर्मी को लेकर नवान्न अभियान के दौरान उक्त कथन को लेकर सवाल खड़े किये।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने सिर्फ नींबू पानी पीकर 23 दिनों में इमरजेंसी पर लिखी थी ‘संघर्ष मा गुजरात’ किताब

Newsdesk

तमिलनाडु: मदुरै मीनाक्षी मंदिर ‘महा कुंभाभिषेकम’ के लिए तैयार, जिला प्रशासन अलर्ट

Newsdesk

विश्वकर्मा जयंती 2026: कैसे शुरू हुई विश्वकर्मा पूजा की परंपरा? जानें भगवान विश्वकर्मा के जन्म और पौराणिक कथा की कहानी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading