November 6, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

पेट्रोल और डीजल के दाम यथावत


नई दिल्ली ,18 सितंबर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम रविवार को भी यथावत रहे। कच्चे तेल की कीमतें लगभग एक सप्ताह से 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज लंदन ब्रेंट क्रूड 91.35 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 85.40 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। देश में तीन महीने से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

अन्य ख़बरें

एआई अगले 10 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में जोड़ सकता है 79 अरब डॉलर: रिपोर्ट

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: धनतेरस पर सोना खरीदने जा रहे हैं? बिल चुकाने से पहले ये पांच चीजें जरूर चेक कर लें

Newsdesk

आईडीबीआई बैंक के कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ 2 से 3 नवंबर तक करेंगे हड़ताल; 10,000 से अधिक कर्मचारियों का समर्थन

Newsdesk

Leave a Comment