21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

ब्रह्मास्त्र ने दुनियाभर में पहले हफ्ते में कमाए 300 करोड़ रुपये

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र आलोचकों की प्रतिक्रिया और ट्रोलिंग के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए-नए रिकॉर्ड दर्ज कर रही है। अपने ओपनिंग वीकेंड में ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। वहीं अब नए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले हफ्ते में दुनियाभर में करीब 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर रही। फिल्म के निर्माता करण जौहर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि फिल्म ने पहले हफ्ते में 300 करोड़ रुपये की कमाई की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, प्यार और रोशनी ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर प्त1 पर राज कर रहे हैं। दूसरे हफ्ते में प्रवेश करते हुए हमारा दिल कृतज्ञता और उत्साह से भरा है। बता दें कि फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ही दुनियाभर में 225 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो देश में भी फिल्म का शानदार कलेक्शन जारी है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले हफ्ते में देश में करीब 165 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर करीब 125 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं पहले दिन फिल्म ने 36 करोड़ रुपये बटोरे थे। अडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म रिलीज से पहले ही करीब 28 करोड़ रुपये कमा चुकी थी। ब्रह्मास्त्र ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर टॉप करने वाली चुनिंदा भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है। भारत में यह इस साल पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने भूल भुलैया 2 के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़कर यह स्थान हासिल किया। फिल्म पहले हफ्ते में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली चंद फिल्मों में शामिल हो गई। यह रणबीर कपूर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म है। ब्रह्मास्त्र निर्देशक अयान मुखर्जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। वह लंबे समय से इस फिल्म को बना रहे थे। सालों की मेकिंग के बाद यह फिल्म बीते 9 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में रणबीर और आलिया के साथ अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे कलाकार नजर आए। हाल ही में अयान ने बताया कि वह फिल्म का अगला भाग 2025 में रिलीज करने की उम्मीद कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र की कहानी तीन भागों में आएगी। ब्रह्मास्त्र 2 में देव और अमृता की कहानी होगी। जहां अमृता का किरदार में दीपिका पादुकोण के होने की चर्चा है, वहीं दर्शक देव के लिए रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन के नाम के कयास लगा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading