38.1 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 1 करोड़ के पार

Caption: NEW YORK, June 17, 2020 (Xinhua) — A staff worker checks the body temperature of a customer outside an Apple store on Fifth Avenue of New York City, the United States, June 17, 2020. Apple would reopen 10 stores in New York City this week. It’s the first time Apple stores in the city have been open since they closed in March in response to the COVID-19 pandemic. The stores in New York City will be open “by appointment,” meaning that customers can schedule a time to pick up previously purchased products or get services. (Xinhua/Wang Ying)

वाशिंगटन, 28 जून | दुनियाभर में कोविड-19 (कोरोनावायरस) मामलों की कुल संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या करीब 500,000 हो गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी। यूनिवर्सिटी के ‘सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग'(सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया है कि कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,001,527 हो गई है, जबकि घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 499,124 हो गई है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका 2,510,323 मामलों और 125,539 मौतों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।

वहीं, 1,313,667 मामलों और 57,070 मौतों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, मामलों की दृष्टि से रूस तीसरे (633,542) स्थान पर है और उसके बाद भारत (528,859), ब्रिटेन (311,727), पेरू (275,989), चिली (267,766), स्पेन (248,469), इटली (240,136), ईरान (220,180), मेक्सिको (212,802), पाकिस्तान (202,955), फ्रांस (199,473), तुर्की (195,883), जर्मनी (194,693), सऊदी अरब (178,504), बांग्लादेश (137,787), दक्षिण अफ्रीका (131,800) और कनाडा (104,878) हैं।

वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में ब्रिटेन (43,598), इटली (34,716), फ्रांस (29,781),स्पेन (28,341), मेक्सिको (26,381), भारत (16,095) और ईरान (10,364) हैं।

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप: जापान ने दर्ज की 4-0 से ऐतिहासिक जीत, हार के साथ ट्यूनीशिया टूर्नामेंट से बाहर

Newsdesk

चमका सूर्यवंशी का ‘वैभव’, 20 साल पुराने रिकॉर्ड को 11 गेंदों पर ही तोड़ा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading