बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी एक बाद एक दिलचस्प प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि इमरान हाशमी इस समय कश्मीर में अपनी नई फिल्म ग्राउंड जीरो की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म का निर्देशन तेजस देओस्कर कर रहे हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाएंगे। ऐसे में अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इमरान हाशमी की इस फिल्म में बॉलीवुड की एक हसीना की एंट्री हुई है।ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान हाशमी की मिलिट्री ड्रामा में सई तम्हंकर अहम किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा रिपोर्ट्स के अनुसार जोया हुसैन भी फिल्म में दिखाई देंगी। फिल्म में सई और इमरान हाशमी को रोमांस करते हुए देखा जाएगा। फ्रेश जोड़ी के बारे में बात करते ईटाइम्स से जुड़े सूत्र ने जानकारी दी, सई फिल्म में इमरान की पत्नी की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों स्टार्स की फ्रेश ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आएगी।फिल्म के कलाकारों और क्रू ने हाल ही में श्रीनगर से अपना शेड्यूल पूरा किया और पहलगाम में शूटिंग शुरू की। सई को मिमी में उनके प्रदर्शन के लिए अपार सराहना के साथ-साथ पुरस्कार भी मिले। वह मधुर भंडारकर की इंडिया लॉकडाउन में भी दिखाई देंगी। बॉलीवुड के अलावा सई तम्हंकर मराठी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा, साई ने हाल ही में अपनी मराठी फिल्म फख्त महिलांसाठी की घोषणा की।इमरान हाशमी की बात करें तो ग्राउंड जीरो के अलावा उनके पास सलमान खान और कटरीना कैफ की टाइगर 3 भी है। फिल्म का निर्देशन मनीषा शर्मा कर रहे हैं और ये अगले साल ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेताबी से इंतजार है।


