38.5 C
Jabalpur
May 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सुप्रीमकोर्ट ने टीवी चैनल की पत्रकार नविका कुमार के खिलाफ प्राथमिकियां दिल्ली पुलिस को सौंपी

नयी दिल्ली,23 सितंबर (आरएनएस)। सुप्रीमकोर्ट ने पैगंबर मोहम्मद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणियों को लेकर पत्रकार नविका कुमार के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों को शुक्रवार को एक साथ नत्थी कर उन्हें दिल्ली पुलिस को स्थानांतरित कर दिया। नविका टीवी पर प्रसारित उस परिचर्चा की प्रस्तोता थीं, जिसमें नुपुर शर्मा ने विवादित टिप्पणी की थी। जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस कृष्ण मुरारी की पीठ ने कहा कि 8 सप्ताह तक नविका कुमार के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जाएगी, ताकि वह अंतरिम अवधि में अपने बचाव के उपाय कर सकें। उसने नविका कुमार को मुख्य प्राथमिकी रद्द करने के अनुरोध के साथ दिल्ली उच्च न्यायालय जाने की भी अनुमति दे दी। दिल्ली पुलिस की ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस’ (आईएफएसओ) इकाई मामले की जांच करेगी। न्यायालय ने कुमार को 8 अगस्त को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी थी। पीठ ने कुमार की याचिका पर केंद्र, पश्चिम बंगाल सरकार एवं अन्य को नोटिस जारी किए थे। पैगंबर मोहम्मद को लेकर शर्मा की टिप्पणी के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन हुए थे और खाड़ी देशों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

अन्य ख़बरें

चीन ने ईरानी तेल से संबंधित पांच चीनी कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंध लगाने से रोकने के लिए निषेधाज्ञा जारी की

Newsdesk

तेलंगाना में हथियारबंद लुटेरों ने आभूषण की दुकान में धावा बोला, तीन घायल

Newsdesk

कांग्रेस सरकार ने 55 वर्षों में एक मुट्ठी गेहूं भी नहीं खरीदा: सीएम मोहन यादव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading