जिले के 13 केन्द्रो में समर्थन मूल्य पर गेहूॅं व 8 केन्द्रो में चना खरीदी की जा रही है। मृणाल मीना कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक के निर्देशन में 2 मई को अभिनव सिंह बघेल सीईओ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट द्वारा बैंक मुख्यालय के स्टाफ, शाखा लालबर्रा व पैक्स समिति लालबर्रा के कर्मचारियों के साथ वृहता सेवा सहकारी समिति लालबर्रा द्वारा शासकीय गोदाम में की जा रही गेहूॅं खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। अचानक बेमौसम हुई बारिश और आंधी तूफान के चलते श्री बघेल देर शाम खरीदी केन्द्र पहुंचे जहां उन्होंने किसानों से खरीदी स्थल का जायजा लिया साथ ही निर्देशित किया गया कि बेमौसम बारिश को देखते हुए यह सुनिश्चित किया जावे कि गेहूॅं सुरक्षित रहे। इस दौरान उपार्जन कार्य में लगे पैक्स समिति के कर्मचारियांे के साथ कृषको के पेयजल की व्यवस्था, छाव और बैठने की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने केन्द्र पर तौल कांटो की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा उपार्जन नीति के अनुसार खरीदी करने के निर्देश दिए। श्री बघेल बैंक सीईओ ने इस दौरान शाखा लालबर्रा पहुंचकर वहां की व्यवस्था से रूबरू होते हुए शाखा व समिति के कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अशोक भवरे प्र. विपणन अधिकारी, एच.सी. बोपचे पर्यवेक्षक, हुकुमचंद बसेने संस्था प्रबंधक, सारंग बिसेन, अमरेश परिहार, सुभाष बोपचे आदि उपस्थित रहे।


