22.9 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विधायक अनुभा मुंजारे के प्रयास से नल जल योजना स्वीकृत-अनीस खान


(*लालबर्रा में पानी टंकी व नई पाईप लाइन बिछेगी)*
लालबर्रा:- लालबर्रा नगर मुख्यालय सहित 14 ग्रामों के लिए नई सामूहिक नल जल योजना व नई पानी टंकी की स्वीकृति की सौगात क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे के प्रयास से स्वीकृत हुई है उक्तशय की जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि व ग्राम पंचायत पांडरवानी लालबर्रा के सरपंच अनीस खान ने बताया कि नगर मुख्यालय लालबर्रा सहित ग्रामों में विधायक अनुभा मुंजारे जी की बड़ी सौगात मिली है जिसमें ग्राम पंचायत पांडरवानी लालबर्रा में लगभग 40 वर्ष पुरानी एस्बेस्टस पाईप लाईन को बदलकर नई पाईप लाइन बिछेगी इसके साथ ही ग्राम पंचायत पांडरवानी लालबर्रा में नई पानी टंकी का निर्माण भी होगा इसके साथ ही चौदह ग्रामों में नई पाईप विस्तार कार्य सहित पचास हजार किलो लीटर पानी की क्षमता वाली टंकियों का निर्माण भी होगा। विधायक प्रतिनिधि व सरपंच अनीस खान ने बताया कि अकेले ग्राम पंचायत पांडरवानी लालबर्रा में 17 किलोमीटर की नई पाईप लाइन बिछेगी ज्ञात हो कि क्षेत्रीय विधायक अनुभा मुंजारे जी से ग्रामीणों द्वारा व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उक्त कार्य नल जल की स्वीकृति हेतु अनेकों बार मांग की गई थी जिसे विधायक अनुभा मुंजारे जी द्वारा प्रयास से स्वीकृत किया गया है इस हेतु क्षेत्रीय जनता ने विधायक अनुभा मुंजारे का आभार जताया है।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading