19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

2 अक्टूबर से शुरू होगा दृश्यम 2 का प्रचार; फिल्म के लिए क्यों खास है तारीख?

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म दृश्यम 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म को अच्छे रिव्यूज के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी मिली थी। लंबे समय से फिल्म के सीक्वल दृश्यम 2 की चर्चा चल रही है। निर्माता फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर चुके हैं। निर्माताओं ने तय किया है कि 2 अक्टूबर से वे फिल्म का प्रचार शुरू करेंगे क्योंकि फिल्म और फिल्म के प्रशंसकों के लिए यह तारीख बेहद खास है।रिपोर्ट के अनुसार निर्देशक अभिषेक पाठक ने फिल्म का प्रचार करने के लिए 2 अक्टूबर की तारीख तय की है। फिल्म के पहले भाग में यह तारीख स्क्रिप्ट का अहम हिस्सा थी। इसके अलावा इस दिन से फिल्म की रिलीज के करीब 45 दिन बचेंगे। ऐसे में सभी ने एकमत से प्रचार शुरू करने के लिए इस तारीख पर मुहर लगा दी। बता दें, दृश्यम 2 18 नवंबर को रिलीज होने वाली है। 2 अक्टूबर को फिल्म के प्रशंसक फिल्म से संबंधित संदेश और मीम्स शेयर करते हैं। कई लोग अपने दोस्तों को इस तरह के संदेश भेजते हैं कि आज ही की तारीख को विजय सलगांवकर सत्संग गया था और पाव-भाजी खाई थी। फिल्म की कहानी में विजय (अजय) की बेटी के हाथों 2 अक्टूबर को एक कत्ल हो जाता है। इसके बाद वह यह साबित करने की साजिश रचता है कि 2 अक्टूबर को उसका परिवार घर पर नहीं था। दृश्यम का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था। अगस्त, 2020 में 50 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। वह लंबे समय से लिवर सिरोसिस नामक बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने फोर्स, मदारी और रॉकी हैंडसम जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। दृश्यम 2013 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म की हिंदी रीमेक थी। मलयालम में इस फिल्म का सीच्ल रिलीज हो चुका है। दृश्यम 2 की कहानी दृश्यम की कहानी से छह साल आगे है। दृश्यम 2 में विजय का परिवार एक बेहतर जीवन व्यतीत करता है। अजय इसमें एक खुशहाल बिजनेसमैन के किरदार में दिखेंगे। कहानी में मोड़ तब आता है, जब पुराने केस में यह परिवार फंस जाता है। दृश्यम में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया शरन, इशिता दत्ता और रजत कपूर नजर आए थे। वहीं दृश्यम 2 अजय-तब्बू के साथ अक्षय खन्ना ने एंट्री ली है। तब्बू और अजय देवगन इससे पहले भी कई फिल्मों में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। दोनों 1994 की फिल्म विजयपथ में साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों 1995 में हकीकत में नजर आए। अजय और तब्बू ने 2017 की फिल्म गोलमाल अगेन में साथ में काम किया था। 2019 की फिल्म दे दे प्यार दे में दोनों फिर साथ नजर आए। हाल ही में दोनों ने अपनी फिल्म भोला की शूटिंग पूरी की है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading