35.3 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नीतीश मंत्रिमंडल में अक्टूबर बाद शामिल हो सकते हैं वामपंथी दल : भाकपा

पटना सितंबर 24 (वार्ता) बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे वामपंथी दल अक्टूबर के बाद मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं ।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव रामनरेश पांडे ने शनिवार को ‘यूनीवार्ता’ से बातचीत में स्पष्ट किया कि अक्टूबर के बाद सभी वाम दल नीतीश मंत्रिमंडल शामिल हो सकते हैं । इस संबंध में सभी वाम दलों में शीर्ष स्तर पर चर्चा चल रही है ।

श्री पांडे ने कहा कि भाकपा नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होने को तैयार है । पार्टी की बिहार इकाई ने इस संबंध में निर्णय लिया है और केंद्रीय नेतृत्व को अनुमोदन के लिए प्रस्ताव भी भेजा है । इसपर भाकपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य इकाई से बिहार में अन्य वाम दलों के साथ समन्वय करने को कहा है ताकि इस मुद्दे पर सभी का रुख साझा रहे ।

अन्य ख़बरें

चेकिंग में फंसी लग्जरी थार, 9.92 लाख नकद ने बढ़ाई चालक की मुश्किलें

Newsdesk

पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा, परीक्षा स्पेशल ट्रेन में की तोड़फोड़; पुलिस ने की हवाई फायरिंग

Newsdesk

रामगढ़ में एक कोयला खदान में जहरीली गैस सूंघने से चार लोगों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading