21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद और फिल्मों में साथ काम कर सकते हैं रणबीर-आलिया

ब्रह्मास्त्र की कामयाबी के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सफलता के रथ पर सवार हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया है। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में आई थी। अब इन दोनों के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। ऐसी चर्चा है कि रणबीर और आलिया ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद आगामी फिल्मों के लिए हाथ मिला सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद रणबीर और आलिया आगामी फिल्मों में साथ काम करने पर विचार कर रहे हैं। एक सूत्र ने बताया कि वे भविष्य में एक साथ कई फिल्मों में काम कर सकते हैं। सूत्र ने कहा, रणबीर और आलिया फिर से साथ काम करने का फैसला करने से पहले ब्रह्मास्त्र की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। वे भविष्य में और अधिक फिल्में तलाशने से पहले दर्शकों की फीडबैक प्राप्त करना चाहते थे। खबरों की मानें तो दोनों को ब्रह्मास्त्र की रिलीज से पहले फिल्मों की पेशकश की गई थी, लेकिन दोनों ने मना कर दिया था। कहा जा रहा है कि अब उन्होंने साथ काम करने के विकल्पों को खुला छोड़ दिया है। सूत्र की मानें तो वे रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में काम करना चाहते हैं। ब्रह्मास्त्र की सफलता से यह कपल उत्साहित है। अगर कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिला, तो दोनों फिर बड़े पर्दे पर जुगलबंदी करते दिख सकते हैं। पिछले महीने अपनी फिल्म डार्लिंग्स से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आलिया ने रणबीर के अभिनय से सजी एक फिल्म प्रोड्यूस करने की इच्छा जाहिर की थी। बता दें कि उनकी प्रोडक्शन की पहली फिल्म डार्लिंग्स है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। शाहरुख खान भी इस फिल्म में कैमियो करते नजर आए। फिल्म के जरिए रणबीर-आलिया की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे दिखी। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। ब्रह्मास्त्र तीन भागों में दर्शकों के बीच आएगी। फिल्म के अंत में मेकर्स ने ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव की घोषणा भी कर दी है। वहीं हाल ही में अयान ने बताया था कि उन्होंने इस फिल्म को 2025 में रिलीज करने का लक्ष्य रखा है। रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की अगली फिल्म में नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म का शीर्षक निर्धारित नहीं किया गया है। वह एक्शन ड्रामा फिल्म एनिमल में भी दिखाई देंगे। आलिया फरहान अख्तर की रोड ट्रिप पर आधारित फिल्म जी ले जरा में मौजूदगी दर्ज कराएंगी। बैजू बावरा में भी वह नजर आने वाली हैं। वह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और तख्त में भी दिखाई देंगी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading